देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन हो गया। वे ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग सायं चार बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा को दिल का दौरा पड़ने के बाद गत 12 अप्रैल को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर ऋषिकेष एम्स मेें भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उन्हें फिर दिल का दौरा पड़ा, इस बार उन्हें डाक्टर बचा नहीं पाए। वे मासिक पत्रिका रीजनल रिपोर्टर के संपादक थे। श्री असनोड़ा विगत 30 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।महानिदेशक सूचना, डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चंदोला व सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पुरुषोत्तम असनोङा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
