मिशन 2022 के सात द्वार – बसंत पंचमी पर बीजेपी ने सभी 7 मोर्चो को आवंटित किये कक्ष

Share Now

बसंत पन्चमी पर सभी मोर्चों को कक्ष आवंटित

देहरादून , बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने विधिवत पूजा अर्चना कर पार्टी के सातों मोर्चों को उनके कक्ष आवंटित किए।

भाजपा अध्यक्ष श्री भगत ने प्रत्येक मोर्चों के कक्षों का निरीक्षण किया और मोर्चा आध्यक्षों ने फूल मालाओं से श्री भगत का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

श्री भगत ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों बधाई देते हुए सभी को मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कसने को कहा।

   

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने भी प्रत्येक मोर्चों के कक्ष का निरीक्षण किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने पार्टी के सातों मोर्चों महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, जनजाति मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, को उनके कक्ष आवंटित किए।

इस अवसर पर यम्केश्वर विधायक व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी, श्री राकेश गिरी , श्री अम्बादत्त आर्य , अनिल चौहान प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभा नंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया श्री राजीव तलवार, श्री कमलेश उनियाल श्री शेखर वर्मा सहित अन्य सभी मोर्चों कर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!