चमोली – ग्लेशियर हादसे में पुल बहा, गांवों का संपर्क कटा

Share Now

जोशीमठ। चमोली जिले के भारत-चीन सरहदी क्षेत्र मलारी आदि इलाकों को मुख्य धारा से जोडने वाला बीआरओ द्वारा निर्मित पक्का सीसी पुल भी इस ऋषि गंगा में ग्लेशियर टूटने से आये उफान की भेंट चढ गया है। जिस कारण से मलारी नीति बार्डर में सुरक्षा में लगी सेना एवं आईटीबीपी मुख्य धारा से कट गई है। सेना के अतिरिक्त घाटी के आधा दर्जन गांवों की आवाजाही भी इस वाहन पुल के टूटने से ठप हो गई है। पुल के बहने की खबर मिलते ही बीआरओ की टीम ने मेजर परसुराम के नेतृत्व में मौके का निरीक्षण किया।
मेजर परशुराम ने बताया कि यह ब्रिज कुछ वर्ष पहले ही बना था व लगभग 17 मीटर लंबा था। बताया कि नदी से अत्यधिक उंचाई पर होने के बावजूद यह पुल बह गया है। कहा कि सेना व ग्रामीणों की आवाजाही को सुचारू करने के लिए जल्द एक वैली ब्रिज यहां पर बनाया जायेगा ताकि वाहन आ जा सकें। जिसका सर्वे एक दो दिन में पूरा कर लिया जायेगा। वहीं इस मुख्य पुल के टूट जाने के बाद सेना के अधिकारियों ने भी रविवार की देर साम को यहां पर पहुंचकर जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार सेना की इंजिनियरिंग कोर एवं बीआरओ जल्द संयुक्त रूप से यहां पर जल्द से जल्द एक लोहे का वैकल्पिक वैली ब्रिज लांच करेगी ताकि सेना के वाहनों का मुवमैंट सुचारू हो सके। इस पुल के बजहे से सुकी भलागांव 150 परिवार, फाकती 30 परिवार, लौंग सेगडी 40 परिवार, पैंग मुरंडा 50 परिवार, जुग्जू 15 परिवार, जुवाग्वाड 30 परिवार, तोलमा 35 परिवार, भंग्यूल 12 परिवार अपने ही गांवों में कैद होकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि आपदा से क्षतिग्रस्त पुलों को सरकार की ओर से जल्द ही बना दिया जाएगा ताकि आवाजाही दोबारा से शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!