वैश्विक महामारी में कर्तव्य निभाने के लिये तिनका – तिनका मेहनत कर सेवा दे रहें चौहान
कोरोना महामारी में तमाम सरकारी सेवा के साथ में अब पंचायत प्रतिनिधि ने 20 किमी दायरे से निशुल्क एम्बुलेंस सेवा सुरु कर एक मिशाल पेश की है इससे से प्रेरित होकर अन्य पंचायत प्रतिनिधि अथवा जन सामान्य भी आगे आकार इस पहल को आगे बढ़ाने का काम कर सकते है इससे सरकारी सिस्टम पर लोड भी कम होगा और लोगो में एक दुसरे की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा भी मिलेगी
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते उत्तराखंड की मित्र पुलिस सहित समाज सेवक एवं जनप्रतिनिधि अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए आगे आ रहे हैं। वहीं इस वैश्विक महामारी के वक्त अपने कर्तव्य निभाने में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान भी पीछे नजर नहीं आ रहें हैं। जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान द्वारा निशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। शुरू की गई निशुल्क एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत 20 किलोमीटर के दायरे में फ्री सेवा दी जाएगी। जबकि 20 किलोमीटर से अतिरिक्त दूरी हो , तो उसके लिए सेवा लेने वाला लाभार्थी को मात्र पेट्रोल का किराया निर्वहन करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि क्षेत्र में संजीव चौहान द्वारा अभी तक 200 से अधिक लोगों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर दिलवाए गए हैं साथ ही किसी भी प्रकार की स्वास्थ सुविधाओं के लिए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी किए गए नंबर के जरिए सहायता में भी लगे हैं।
अमित सिंह कण्डियाल, ऋषिकेश
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने खर्चे से निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है सेवा के अंतर्गत 20 किलोमीटर के दायरे में पूरी तरह से निशुल्क एंबुलेंस का लाभ उठा सकते हैं एवं 20 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए सेवा के अंतर्गत लाभार्थी को मात्र पेट्रोल का खर्चा निर्वहन करना होगा बाकी एंबुलेंस की पूरी सेवा निशुल्क दी जाएगी। उन्होंने सेवा का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के लिए अपना संपर्क सूत्र : 9997303122 भी जारी किया है।
संजीव चौहान (जिला पंचायत सदस्य , श्यामपुर)
