दुष्कर्म की घटनाओं पर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

Share Now

देहरादून। उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओकृबेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता की मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह किया। सत्याग्रह से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओकृबेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है।
उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं जिसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में दलित एवं नाबालिग बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराधों की घटनायें हैं जो देश को कलंकित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा न केवल बलात्कार के आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है बल्कि इसका विरोध करने पर विपक्षी दल के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार, लाठीचार्ज तथा गिरफ्तारी जैसा कृत्य किया जा रहा है।
सत्याग्रह स्थल पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, राजपाल खरोला, ताहिर अली, गोदावरी थापली, मनमोहन सिंह मल्ल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, पूर्व विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चैधरी, प्रदेश सचिव शांति रावत, सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, मंजुला तोमर, कमरखान ताबी, जयेन्द्र रमोला, राजेश पाण्डेय, डा. प्रदीप जोशी, महन्त विनय सारस्वत, डा. प्रतिमा सिंह, अभिषेक सिंह, सेवादल के राजेश रस्तोगी, संदीप चमोली, राजेश शर्मा, कै. बलवीर सिंह, सुशील राठी, अजय नेगी, कमलेश रमन, राजेश चमोली, सूरत सिंह नेगी, नागेश रतूड़ी, अनिल बसनेत, सूर्यप्रताप प्रताप राणा, सुलेमान अली, पंकज क्षेत्री, मो. आजिम सिद्धिकी, जितेन्द्र बड़थ्वाल, मुस्तकिम, बाबू हसन, आशीष नेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!