सितारगंज – पालिका के बारात घर में अर्ध नग्न प्रदर्शन – अध्यक्ष को फंसाने मे साजिश का लगाया आरोप

Share Now

नगर पालिका में धरना 10 वें दिन जारी रहा।

सितारगंज।

सितारगंज में अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर नगर पालिका के बारात घर में पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना आज दसवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने अर्धनग्न होकर धरना स्थल पर ही प्रदर्शन कर जिले के उच्च अधिकारियों पर जांच के नाम पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया।

अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आज अर्धनग्न होकर धरना स्थल पर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में जिले के आला अधिकारी ठेकेदारों तथा गरीब उन व्यक्तियों के जिनके आवास बनाए जाने हैं उनके कपड़े उतारने का कार्य किया है यही नहीं उनकी रोजी-रोटी भी छीन ली है और खुले आसमान के नीचे रहने के लिए अधिकारी मजबूर कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जो योजना जनता तक पहुंचने चाहिए उनमें राजनीतिक दबाव में बाधक बन रही है सभी आंदोलनकारियों ने एक स्वर से कहा कि अगर जिले के आला अधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष को साजिश फंसाने का प्रयास किया या आंदोलन की सुध नहीं ली तो आंदोलन और उग्र कर दिया जाएगा।

हरीश दुबे। नगर पालिका अध्यक्ष सितारगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!