चिन्यालीसौड़ में आसमानी आफत का तांडव

Share Now

कोरोना का खौफ अकेला क्या कम था कि अब मई की भरी  दोपहरी में वरसात के दिनों का अहसास हो रहा है | मौसम बदलने से न सिर्फ शर्दी लौट आयी है बल्कि मानसून सीजन का अहसास भी दिला रहा है |

नरेन्द्र सिंह नेगी चिन्यालीसौड़

उत्तरकाशी जिले के तहसील चिन्याली सौड में एक आसमानी आफत ने अपना कहर बरपाया है |  ग्रामीणों ने दूरभाष पर बताया कि कुमराडा गाव के  उपरी इलाके में बादल फटने से बड़ी  तादाद में वर्षा का पानी मलवे के साथ गाव में घुस गया और कई मवेशियों को अपने साथ बहा ले गया | इस दौरान BDC सदस्य सुनील कोहली के पशुओ को भी आपदा बहा ले गयी | दिन के उजाले में घटना होने के कारन लोग समय पर अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दौड़ गए , अगर यही घटना रात के समय होती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!