सोसल डिस्टेंस ? – 42 सीट पर 72 सवारियां – यूपी से ऋषिकेश आ रही बस सीज

Share Now


ऋषिकेष। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी से 42 सीटर बस में 78 सवारियों को लेकर आ रही बस को रायवाला पुलिस ने पकडा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह पुलिस टीम सप्तऋषि बैरियर पर गश्त कर रही थी। इस दौरान यूपी नंबर की बस संख्या यूपी 15 ईटी 2143 को चेकिंग के लिए रोक लिया। बस के अंदर जाकर देखा तो भेड़ बकरियों की तरह सवारिया भरी हुई थी। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नही किया गया। कुछ सवारियों ने मास्क भी नहीं पहना था।

चालक से बस लाने की अनुमति दिखाने को कहा, वह अनुमति का पास भी नहीं दिखा पाया। यहीं नहीं में 42 की जगह 78 सवारियां बैठी थी। लिहाजा पुलिस तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालक अफजल पुत्र शमशाद निवासी ग्राम उलधन थाना खरखोदा, मेरठ, उत्तरप्रदेश और वाहन स्वामी टीपू चैधरी निवासी मजीदपुरा हापुड़ यूपी के खिलाफ धारा 188 , महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि वाहन से संबंधित कागजात भी चालक नहीं दिखा सका। जिसके बाद बस को सीज कर दिया गया। ये लखीमपुर खीरी से देहरादून आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!