कुछ लोग कर रहे पुलिस कर्मियों को भ्रमितः पुलिस महानिदेशक

Share Now

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो के माध्यम से पुलिस जवानों को संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस जवानों को 4600 ग्रेड पे दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसलिए पुलिसकर्मी बाहरी व्यक्तियों के बहकावे में न आएं। डीजीपी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह देश की सबसे स्मार्ट व मानवतावादी पुलिस का नेतृत्व कर रहे हैं। कोरोनाकाल में जो कार्य मित्र पुलिस ने किया है, देश में उसकी सराहना की जा रही है।
विभाग के बाहर के कुछ लोग नहीं चाहते कि पुलिस की छवि अच्छी बनी रहे। इसलिए वह जवानों को भ्रमित कर रहे हैं। जवानों को ऐसे व्यक्तियों के जाल में नहीं फंसना चाहिए व अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे के मुद्दे पर सजगता बरती जा रही है। पुलिस जवानों को इस साल के बाद 4600 ग्रेड पे का प्रस्ताव शासन को भेजा चुका है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए शासन स्तर पर मुख्य सचिव के नेतृत्व में कमेटी गठित की है। कमेटी से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है। बात करके ही समस्या का समाधान होगा। पुलिस जवानों को 4600 का ग्रेड पे मिले, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!