देहरादून : सेवा निवृत्त होने वाले ट्राफिक पुलिस कर्मचारियों को एसपी ने दी शुभकामनाए

Share Now

पुलिस अधीक्षक, यातायात , अक्षय कोंडे, की उपस्थिती में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, माह मार्च में जनपद देहरादून से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में एसपी द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिहन तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत् है।

01- श्री आलम सिंह ,उ0नि0वि0श्रे0 03 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 03 माह का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।
02- श्री सोबन सिंह उ0नि0वि0श्रे0 13 स0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 09 माह 05 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 40 वी वाहिनी हरिद्वार,47 वी वाहिनी टास्क फोर्स, जीआरपी मुरादाबाद,जनपद रुद्रप्रयाग तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।
03- श्री बलदेव सिंह, मु0आ0प्रो0 13 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष, 02 माह, का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।
04- श्रीमती पुष्पा आर्य, उपनिरीक्षक वि0श्रे0 21ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 38 वर्ष 04 माह 11 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौड़ी गढ़वाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।
05- श्री बुद्धि सिंह , उपनिरीक्षक वि0श्रे0 88 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 03 माह का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी, चमोली, बरेली, पौड़ी गढवाल, तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।
06- श्री सुखदेव प्रसाद पुरोहित, आरक्षी चालक, इनका सेवाकाल कुल 32वर्ष 08 माह का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, 40 पीएसी हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।
07: श्री गुरजीत सिंह, चतुर्थ श्रेणीइनका सेवाकाल कुल 35 वर्ष 01 माह 19 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 40 पीएसी हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के परिवारजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!