जॉइन करते ही सड़क पर उतरे एसपी मणि कान्त मिश्रा – बस अड्डे पर सैकड़ो दो पहिया वाहनो को दिलाई पार्किंग

Share Now

छोटे छोटे प्रयासो  से ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी अन्यथा विगत 20 वर्षो मे 8 गुना बढ़ चुके वाहनो कि तादाद को नियंत्रित करना इतना आसान नहीं है | यही बात उत्तरकाशी जिले के नए पुलिस कप्तान ने अपनी पहले दिन की कार्य शैली से संदेश देने का प्रयास किया है |

पद भार ग्रहण करते ही उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक ने ट्राफिक व्यवस्थाओ का जायजा लिया और लंबे समय से बस अड्डे के पास जियो ग्रिड दीवार से लगे इलाके मे यातायात मे बाधक बन रही अवरोधक चेन को खोलकर यातायात सुचारु किया जिसके बाद स्थानीय व्यापरियो, ट्राफिक पुलिस कर्मियों के साथ बाहर से आने – जाने वाले यात्रियो ने भी राहत की  सांस  ली है |
दरअसल जियो ग्रिड दीवार के सौंदर्यीकरण के लिए उस पर पेंटिंग के साथ इसके बेस मे सजावटी फूल और पौधे रोपने कि कार्य  योजना पूर्व के जिला धिकारी द्वारा बनाई गयी थी उस वक्त पौधो को पशु नष्ट न कर सके इस लिए यहा करीब  डेढ़ मीटर दूरी  पर रोक दीवार लगाई गयी थी | इस स्थान  पर सजावटी पौधरोपण तो नहीं हो सका पर कुछ पौधे जरूर लगाए गए जिनकी अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसके पास ही ग्रिल जाली भी लगा दी गयी | ग्रिल जाली लगाने के बाद भी ट्राफिक को रोकती चेन अवरोधक  को नहीं हटाया गया |

 जिला उधयोग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुभास बाडोनी ने बताया कि इससे पूर्व  के अधिकारियों को भी बार बार पत्र लिख कर बे वजह ट्राफिक रोक रही इस चेन अवरोधक  को हटाने के लिए कहा गया था पर किसी ने ध्यान नहीं दिया | जिले के नए एसपी मणि कान्त मिश्रा ने पहले ही दिन सुझाव पर अमल करते हुए इस चेन की  रोक दीवार को हटा दिया जिसके बाद यहा साइडो कि तादाद मे बाइक और स्कूटर पार्क इस स्थान पर  होने लगे है और सड़क यातायात के लिए खाली हो गयी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!