प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर उत्तराखण्ड पहुँचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव व सह प्रभारी राजेश धर्माणी

Share Now

मंगलवार कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के श्रीनगर व हल्द्वानी में होने वाले दौरे की तैयारियों को लेकर उत्तराखण्ड पहुँचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव व सह प्रभारी राजेश धर्माणी, सह प्रभारी दीपिका पांडे, सह प्रभारी कुलदीप इंदोरा का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत।
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी जी की श्रीनगर व हल्द्वानी में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर आज ज़िले व महानगरों के अध्यक्षों के के साथ बैठक कर दौरे की तैयारियों के लिये रूप रेखा तैयार की जायेगी और दोनों रैलियों को सफल बनाने के लिये सभी नेताओं को ज़िम्मेदारी दी जा रही है ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे में कार्यकर्ताओं के ज़बरदस्त उत्साह को देखते हुऐ प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी की रैली को भी भव्य और सफल बनाया जायेगा उसके लिये प्रदेश कांग्रेस व कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित है और नौ जनवरी को होने वाली प्रियंका गांधी जी की रैली को भव्य व सफल बनाने के लिए कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता आज से ही जुट गया है । और यह अब तक सबसे भव्य और विशाल रैली होगी ।
स्वागत करने वालों में नन्दलाल यादव, विकास कोली, विजय आर्य, अनिल चौधरी, आदित्य झा, हिमांशु जाटव, उत्तम सिंह, राजेश ठाकुर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!