राज्य स्तरीय ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच कार्यशाला आयोजित

Share Now

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के परिपेक्ष्य में राज्य के समस्त जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, एफएलसी सुपरवाईजर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों हेतु वीर चन्द्र सिंह गढवाली सभागार, विश्वकर्मा भवन, सचिवालय परिसर, देहरादून में राज्य स्तरीय ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला के प्रारम्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा० वी. षणमुगम द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया गया कि ईवीएम और वीवीपीएटी की थ्स्ब् प्रक्रिया का निर्वाचन के सफल सम्पादन में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत विभिन्न कार्याे का सम्पादन अधिकारी द्वारा ही सम्पादित किया जाना है एवं इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को कार्य डेलीगेट नहीं किया जा सकता है।
कार्यशाला के दौरान मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं ई.सी.आई.एल. के तकनीकी प्रबन्धक द्वारा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में आयोग के प्रतिनिधि के रूप में राकेश कुमार, अवर सचिव, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी सभी प्रतिभागियों को आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार एफ.एल.सी. प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा० वी षणमुगम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल व प्रताप सिंह शाह तथा राज्य के समस्त जिलों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी,, नोडल अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। अन्त में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!