उत्तराखण्ड में चल रहे नकली दवा के कारोबार पर एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राईक जारी

Share Now

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को नकली दवाईयों वाले गैंग की धरपकड हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे। जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इन नकली दवाईयां बनाने एंव बाजार में विक्रय करने वाले गैंग की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिसके उपरान्त विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाईयों की हूबहू नकल कर नकली दवाईयों को तैयार कर बाजार में विक्रय करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 01.06.2025 को प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल एंव क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्त्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जिस सम्बन्ध में थाना सेलाकुई जनपद देहरादून में अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण की गम्भीरता देखते हुए उच्चााधिकारियों द्वारा इस अभियोग की विवेचना थाना सेलाकुई, देहरादून से एसटीएफ को स्थान्तरित की गयी।
एसटीएफ टीम के लिए ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाई बनाने व बाजार में विक्रय करने वालों की तलाश कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करना एक चुनौती बना हुआ है। इस अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त नवीन बसंल उर्फ अक्षय पुत्र महावीर प्रसाद बंसल निवासी भिवाडी राजस्थान ने अभियुक्त 1. नरेश धीमान, 2. लोकेश गुलाटी, 3. मोहतरम अली से ब्रांडेड कम्पनी की नकली दवाईयां कय कर बाजार में विक्रय किया गया है एवं अभियुक्त नवीन बसंल उर्फ अक्षय के नकली दवाईयों के संगठित अपराध में सहयोग किया गया। जिसके उपरान्त एसटीएफ टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग से अभियुक्त अभियुक्त 1. नरेश धीमान, 2. लोकेश गुलाटी, 3. मोहतरम अली को दिनांक 17.02.2026 को उनके घर रूडकी व देवबन्द में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से पूर्व में बरामदगी का विवरणः 263 कि०ग्रा पैरासिटामोल, 2490 कि0ग्रा० जिंक पाउडर व पैरासिटामोल 5000 टेबलेट व वÛंसहपद-कच 16200 टेबलेट बरामद। उत्तराखण्ड राजकीय लैब जॉच में उपरोक्त समस्त दवाईयों व निर्माण साम्रगी के सैंपल व पैकिंग मैटिरियल नकली पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!