संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से देश भर में जारी ट्रेन रोको आन्दोलन

Share Now

लालकुआ

लालकुआ कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से देश भर में जारी ट्रेन रोको आन्दोलन को लेकर रेलवे पुलिस पुरी तरह अलर्ट है
बताते चलें कि रेल रोको आंदोलन पर लालकुआं रेलवे पुलिस प्रशासन पुरी तरह सतर्क है वही आंदोलकारियों से निपटने के लिए रेलवे पुलिस ने विशेष तैयारी कर रखी है | रेलवे पुलिस द्वारा स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई | ट्रेन रोकने की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए पूरे रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों को तैनात किया है।
उल्लेखनीय है कि किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिंह के नेतृत्व में रेलवे पुलिस द्वारा आने-जाने वाले हर यात्री की जांच की जा रही है | तथा स्टेशन पर प्रवेश करने वाले यात्रियों के सामानों की तलाशी भी ली जा रही है साथ ही स्टेशन कि गश्त बढ़ाई गई है | स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म पर आने वाले हर व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है रेलवे पुलिस द्वारा हर किसी पर नजर रखी जा रही है
इधर स्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए रेलवे पुलिस प्रशासन ने एतियातन के सभी उपाय किए गए है उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस बल के साथ पीएससी की एक कंपनी कि भी तैनाती की गई है।

बी के सिंह इंस्पेक्टर आरपीएफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!