सड़क पर गुंडागर्दी करने वाले अब सलाखों के पीछे- SSP ने लिया संज्ञान

Share Now

दून में दबंगई का कानून से सामना: बीच सड़क पर बवाल करने वाले बाहरी युवक पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून, 7 जून।
शहर की सड़कों पर दबंगई दिखाने की कोशिश करने वाले युवकों को देहरादून पुलिस ने कानून का ऐसा पाठ पढ़ाया, जिसे वे लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। मामूली बात को लेकर परिवार संग सफर कर रहे व्यक्ति को रोककर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की कोशिश करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

घटना 30 मई 2025 की रात करीब 9 बजे की है। पीड़ित हिमांशु कुमार, निवासी शिव विहार, देहरादून ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि वे अपने परिवार के साथ वाहन से जा रहे थे, तभी हरियाणा नंबर की गाड़ी (HR 42J 8000) में सवार युवकों ने उनकी कार को बीच सड़क पर रोक दिया। इसके बाद गाली-गलौज की, वाहन में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी।

यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसका संज्ञान खुद एसएसपी देहरादून ने लिया और तत्काल प्रभाव से कोतवाली नगर प्रभारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जांच में सामने आया कि आरोपी युवक दिल्ली और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और देहरादून घूमने के लिए आए थे। पुलिस ने त्वरित सुरागरसी के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया और उनका वाहन जब्त कर लिया गया।

⛓️ हिरासत में लिए गए आरोपी:

  1. अनंत चौधरी पुत्र ब्रजवीर
    निवासी सदर बाजार, दिल्ली कैंट, दक्षिण पश्चिम दिल्ली
  2. दानवीर सिंह पुत्र बलराज सिंह
    निवासी खानजहानपुर, कोतवाली मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
  3. अनिल सिंह पुत्र सुखीराम
    निवासी इंद्र विकास कॉलोनी, मुखर्जी नगर, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली

🚔 पुलिस का सख्त संदेश:

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे स्थानीय हों या बाहरी। शहर की शांति और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।


Meru Raibar Comment:
यह घटना एक बार फिर यह बताती है कि उत्तराखंड की शांत फिजाओं में असामाजिक तत्वों की कोई जगह नहीं है। देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने भरोसा जगाया है कि ‘कानून सबके लिए समान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!