5 वर्ष से खंडहर बने घर के सीवेज टैंक मे नर कंकाल मिलने से हड़कंप

Share Now

रूड़की

नरकंकाल मिलने से सनसनी

रुड़की के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव में 5 सालों से बंद पड़े खंडहर मकान के लैट्रिन के गड्ढे में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।


आपको बताते चलें गांव में 5 वर्षों से एक मकान खंडहर पड़ा है ग्रामीणों का कहना है कि रात में शौचालय के गड्ढे के ऊपर बने लोहे के जाल को अज्ञात चोरों द्वारा उखाड़ लिया गया।
सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो गड्ढे में पड़े नर कंकाल को देखकर ग्रामीण दंग रह गए।
जिसकी जानकारी किसी ने लक्सर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे नर कंकाल को शौचालय के गड्ढे से बाहर निकाला गया साथ ही नर कंकाल के पैंट शर्ट जर्सी बेल्ट हाथ का कड़ा घड़ी को गड्ढे से निकालकर सील कर दिया गया ।
फिलहाल पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे मैं लेकर पोस्ट

मार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस ग्रामीणो से पूछताछ मे जुटी हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!