नेताओ की नर्सरी से जेल तक का सफर : रंजिश में छात्र संघ चुनाव।

Share Now

छात्रसंघ चुनाव निपटने के बाद अब आपसी रंजिश सामने दिखने लगी है। एनएसयूआई ने सरकारी दबाव में उनके समर्थकों को झूठे आरोपो में फंसाने के आरोप लगाते हुए डीएम नैनीताल को ज्ञापन भेजा है।

शैलेन्द्र कुमार

लालकुआं। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी रहे गोविंद सिंह दानू के नेतृत्व में तमाम एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित ज्ञापन की प्रति तहसीलदार को सौंपी। इस दौरान छात्र नेताओं ने अपने अन्य समर्थकों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा कर उन्हें जेल भेजने के मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की। आरोप लगाया गया है कि नीरज मेहरा और उनके साथियों द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को राजनीतिक दबाव में झूठे मुकदमे मैं फसा कर जेल भेजा है यह कार्य जानबूझकर व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने के लिए किया गया है उन्होंने मांग की है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल झूठे मुकदमे हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में जल्द ही निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्यवाही अमल में नहीं लाई जाती है तो एनएसयूआई छात्र लसंघ व यूथ कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगा और इसकी जिम्मेदारी पुलिस व जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला महामंत्री भुवन पांडे, युवा नेता इमरान खान, उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, सूरज राय, चंदन बोरा, मोहित जोशी, हेमंत कुमार, विजय सामंत, भगत सिंह, रवि कांडपाल, जगदीश प्रसाद, योगेश, अमित मंडल, हेमंत पांडे, नरेश, शुभम तिवारी, गौरव आर्य, राजू पांडे, सौरभ, कुशल सिंह, सनी कापड़ी, नीलम गंगवार, राधिका, सीमा चौहान, मंजू देवी, द्रौपदी देवी, ज्योत्सना, चंपा देवी, दीपक रावत, सूरज पवार, मनीषा देवी, ज्योति, संतोष सिंह सहित तमाम एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!