ज़हरीले गुड़ की पंजाब मे सप्लाई – खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ट्रक रोक कर लिया सैंपल – कोल्हू स्वामियों में हड़कंप

Share Now

रूड़की

खबर का असर

ज़हरीला गुड़ की खबर जैसे ही मेरु रेबार ने प्रमुखता से दिखाई वैसे ही आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इकबालपुर पहुँचकर एक गुड़ से लदे ट्रक रंगीन गुड़ का सैम्पल लिया जिसके बाद क्षेत्र के तेज़्ज़ुपर में जहाँ लाल रंग का गुड़ धड़ल्ले से बनाया जा रहा है वहाँ पहुंचकर भी चर्खियों से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गुड़ के सैंपल लिए।
आपको बता दे कि इकबालपुर झबरेड़ा और तेज़ुपुर में अनमोल नाम के मार्का में ज़हरीले गुड़ की सप्लाई पंजाब में भारी तादाद में की जा रही है जिसमे अनेको तरह के केमिकल और खतरनाक रंग मिक्स करके इसे लाल रंग दिया जाता है जिसके बाद इस गुड़ को पंजाब में भारी दामों पर बेचा जाता है। इस खबर को कई बार प्रमुखता से दिखाया गया जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आज ट्रक से गुड़ उतार कर सैम्पल लिया। वही चर्खी में भी छापेमारी कर सैम्पल भरे । पूरे मामले में मानव अधिकार के डिप्टी कन्वीनर उत्तराखंड आदिल फरीदी ने भी दुख जताया और कहा कि इस तरह का गुड़ लोगो के लिए हानिकारक होता है। इस पर लगाम लगाई जानी बहुत ज़रूरी है। इस सम्बंध में उन्होंने एक पत्र जिलाधिकारी हरिद्वार को भी प्रेषित किया है और ऐसे कोल्हू स्वामियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोल्हू स्वामियों में हड़कंप मचा रहा।

संतोष कुमार (खाद्य सुरक्षा अधिकारी)
आदिल फरीदी (डिप्टी कन्वीनर उत्तराखण्ड मानव अधिकार कमेटी
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!