कांग्रेस भवन में जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद

Share Now

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में वरिष्ठ कांग्रेसजनों नें स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रदेष उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी नें कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रमु्ख कारण उनका दर्शन, सिद्धांत, अलौकिक विचार और उनके आदर्श हैं, जिनका उन्होंने स्वयं पालन किया और भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी उन्हें स्थापित किया। उनके ये विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। उनके लिए प्रेरणा का एक उम्दा स्त्रोत है।
प्रदेष महामंत्री नवीन जोषी नें कहा की देश के युवा भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश की उन्नति की बागडोर होती है। आज के पारिदृश्य में जहां चहुं ओर भ्रष्टाचार, बुराई, अपराध का बोलबाला है जो घुन बनकर देश को अंदर ही अंदर खाए जा रहे हैं। ऐसे में देश की युवा शक्ति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना अत्यंत आवश्यक है। विवेकानंद जी के विचारों में वह क्रांति और तेज है जो सारे युवाओं को नई चेतना से भर दे। उनमें नई ऊर्जा और सकारात्कमता का संचार कर दे। आज भी स्वामी विवेकानंद को उनके विचारों और आदर्शों के कारण जाना जाता है। आज भी वे कई युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उन्होनें युवाओं को धैर्य, व्यवहारों में शुद्धता रखने, आपस में न लड़ने, पक्षपात न करने और हमेशा संघर्षरत् रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोषी, प्रदेष महामंत्री नवीन जोषी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी नवीन रमोला, प्रदेष महामंत्री राहुल प्रताप सिंह लक्की, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, जिला देहरादून उपाध्यक्ष अमनदीप ंिसह बत्रा आदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!