कोटीखास , गेंवली में विधायक नेगी नें किया शुभारंभ
जाखणीधार के कोटी खास और गेंवली में दुग्ध उत्पादक कास्तकारों के दूध के बकाया धन के भुगतान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डा. धन सिंह नेगी ने किया
इस दौरान उन्होंने कहा कि टिहरी जनपद के कास्तकारों का 76 लाख है वर्षो से बकाया है। मुख्यमंत्री जी ने टिहरी दुग्ध संघ को पुनर्जीवन पैकेज दिया, उनका आभार। आज कास्तकारों से सहमति पत्र और खाता नं लेकर ट्रैजरी से सीधे बैंक खातों में तुरंत भुगतान करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं।
विधायक नेगी ने बताया कि कोटीखास की 16 महिला दूध उत्पादकों का 2.04 लाख, मठखाणी की 27 महिलाओं का 2.76 लाख, चौरियाधार की 10 महिलाओं का 41.95 हज़ार रू , खंडयाणु की 4 महिलाओं का 33.31 हज़ार, गडुगाड़ की 9 महिलाओं का 75.01 हज़ार, पातनिया देवी की 9 महिलाओं का 1.25 लाख, गेंवली की 61 महिलाओं का 7.55 लाख रुपये बकाया का तुरंत उनके बैंक खातों भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं. आज कुल 7 दुग्ध समितियों की 136 महिला दूध उत्पादकों के बकाया 15.09 लाख रुपये के आनलाइन भुगतान की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है.
इस दौरान दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन जगदम्बा बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, जाखणीधार की पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, उप प्रमुख सीता राम भट्ट, उदय रावत, विजय हटवाल, महाजन पंवार आदि उपस्थित थे.
