टिहरी : आरएसएस की हाफ पैंट के बाद बीजेपी की आईटी सेल बनी कॉंग्रेस की चिंता

Share Now

देश मे बढ़ते बीजेपी के प्रभाव पर कॉंग्रेस पार्टी गहन अन्वेषण कर उसकी खूबसूरती को अंगीकार कर रही है | इससे पहले आरएसएस की तर्ज पर कॉंग्रेस सेवा दल को विकसित करने के फोर्मूले के बाद अब बीजेपी के आईटी सेल की तर्ज पर अपने आईटी सेल को मजबूत और प्रभावी करने का मन बना रही है इसके लिए सभी जिलो का भ्रमण भी सुरू हो गया है | टिहरी मे एक कार्यकर्म के दौरान कोंग्रेसी नेताओ ने बीजेपी आईटी सेल की मेहनत और लगन की एक तरह से तारीफ की वही इसे फर्जी खबरों का अड्डा बताया | कुल मिलकर बीजेपी के आधारभूत स्तंभो की अपने कार्यक्रम मे चर्चा कर कॉंग्रेस ने बीजेपी को भी चर्चा मे खड़ा कर ही दिया है |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के टिहरी जनपद के आईटी प्रभारी  जितेंद्र मारू का जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

 जनपद के आईटी प्रभारी जितेंद्र मारू ने कहा की हिंदुस्तान में संचार क्रांति राजीव गांधी जी की देन और जब राजीव जी हिंदुस्तान में संचार क्रांति लाये थे, तब भाजपा के लोगों ने उनका सबसे ज्यादा विरोध किया था और आज वही भाजपा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का बहुत बड़े स्तर पर दुरुपयोग कर रही  हैं | उन्होंने कहा भाजपा का आईटी सेल सो प्रतिशत खबरें फर्जी चलाता है। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है और एक दिन वह हिंदुस्तान की जनता  के सामने बेनकाब होंगे ।

भाजपा का आईटी सेल देश को गुमराह करने का काम कर रहा है, और देश के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने का काम कर रहा है भाजपा हिंदुस्तान के बुनियादी ढांचे को नेस्तनाबूद  करने का काम कर रहा है  देश की जनता भाजपा के कारनामों को देख रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हमारे आई टी सेल के नौजवानों को बहुत मुस्तैदी में रहना होगा | कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों वर्षो के इतिहास को और पार्टी की रीति और नीति को पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना होगा भाजपा मैं फर्जी और मानदेय वाले आईटी सेल के लोग हैं उनका मुंहतोड़ जवाब देना होगा , उन्होंने कहा भाजपा आईटी सेल देश के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर आज के नए नौजवानों के सामने परोस कर रख रहा है और नौजवान उन पर विश्वास कर रहे हैं जो कि  भविष्य के हिंदुस्तान के लिए खतरा है नौजवानों को भाजपा के आईटी सेल पर कतई विश्वास नहीं करना चाहिए इन लोगों का देश की आजादी से लेकर उत्तराखंड के निर्माण में कोई योगदान नहीं है यह सिर्फ झूठ बोलने में माहिर हैं इनका देश के बेरोजगार नौजवानों से कोई सरोकार नहीं है यह जाति के नाम पर धर्म के नाम पर भारत पाकिस्तान के नाम पर हिंदू मुस्लिम के नाम पर सिर्फ देश को लड़ाने का काम कर रहे हैं| हमारे नौजवानों को आईटी के क्षेत्र में बहुत मेहनत करने की जरूरत है।

उपरोक्त कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडीयाल ,चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरारीलाल खंडवाल ,आईटी के जिलाध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष प्रियंका उनियाल, प्रताप नगर के मनीष कुकरेती , उपाध्यक्ष रणवीर नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष नथीलाल, दीपक चमोली, अमित चमोली,आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!