टिहरी काँग्रेस : जनपद में साठ हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य – राजेंद्र सिंह भंडारी

Share Now

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ में जाकर कांग्रेस पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ना होगा उन्होंने कहा कि टिहरी जनपद में साठ हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेसजनों को जन जन तक कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड का जनमानस वर्तमान भाजपा सरकार से उब चुका है भाजपा ने जनमानस के साथ धोखा किया है अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कि
या।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा की सदस्यता अभियान के माध्यम से नए लोगों को पार्टी में जुड़ने का अवसर मिलेगा और जिससे विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा आज लोग कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं क्योंकि भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया ।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सबसे ज्यादा धोखा नौजवानों के साथ किया है प्रत्येक साल दो लाख बेरोजगार नोजवानों को रोजगार देने का वादा करने वाले पार्टी भाजपा ने एक भी बेरोजगार नौजवान को रोजगार नहीं दिया जिससे नौजवान हताश ओर निराश है 2022 के विधानसभा चुनाव में नौजवान भाजपा को सबक सिखाना चाहता है। उन्होंने कहा आज समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा से उब चुका है वह कांग्रेस से जुड़ना चाहता है कि कांग्रेस समाज के प्रत्येक वर्ग का स्तर उठाने का काम करने वाली पार्टी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव जाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा जिससे हमारा बूथ मजबूत होगा ओर पार्टी मजबूत होगी जिससे 2022 में प्रदेश के जनमानस के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनेगी ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ,पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट, कुलदीप सिंह पवार ,शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, मूर्तजा वेग, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, उत्तम सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी ,सूर्य प्रकाश रतूड़ी, गंभीर सिंह नेगी ,भरत सिंह बुटोला, ज्योति प्रसाद भट्ट, पुरुषोत्तम सिंह , डॉ प्रकाश चंद्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पवार ,आशी रावत,सौरभ रावत, सभासद नगर पंचायत ,आशीष रावत, ममता उनियाल, मुन्नी देवी ,जसवीर कंडियाल, दिनेश लाल, शूरवीर लाल, मकान लाल, कुंवर सिंह ,मनीष कुकरेती ,विजय लाल, बिजल दास, प्रधान सतीश शाह ,अजय कुमार , दयाल सिंह नेगी ,कैलाश चंद्र सकलानी, कुमारी सृष्टि ,बलदेव आर्य ,जय वीर सिंह ,कुंवर सिंह रावत, पूर्णानंद कुकरेती, उत्तम सिंह बिष्ट नत्थी सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!