टिहरी – कोरोना वैक्सीन फ्री मे नहीं लगेगा – बजट पर काँग्रेस का आक्रोस

Share Now

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने
केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने केंद्रीय बजट के विरोध में एवं आंदोलनकारी किसानों के पक्ष में नई टिहरी चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा केंद्र सरकार ने कोविड-19 बीमारी के बाद अपना पहला बजट सदन के पटल में रखा इस बजट से जनमानस में हताशा और निराशा हाथ लगी यह बजट पूंजीपतियों का बजट है इससे निजी करण को और बढ़ावा मिलेगा ।
गरीब और गरीब होगा अमीर और अमीर होता जाएगा। साथ ही कहा केंद्र सरकार ने गैर भाजपाई राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। जहां एक ओर भाजपा डिजिटाइजेशन की बात करती है वहीं मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक, सामान और गरीबों के तन का कपड़ा महंगा किया है
प्रत्येक साल दो करोड़ रोजगार देने की बात करने वाले भाजपा ने विभिन्न असंगठित क्षेत्रों से करोड़ों नौजवानों को बेरोजगार किया है सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों के हित को ध्यान में ना रखते हुए टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है।
जहां भाजपा कोरोनावायरस टीके का डंका बजा रही है वहीं वैक्सीन को मुफ्त में न लगाना सरकार की नाकामी है ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विजय गुनसोला ने कहा रोजगार गारंटी में 2014 में 85 हजार करोड का बजट था उस में कटौती कर आज उसे 73 हजार करोड़ किया गया है यह भी गरीब मजदूरों के साथ अन्याय है ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ने कहा की किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली भाजपा ने किसी भी क्षेत्र में किसानों को राहत नहीं दी कुल मिला के हम यह कह सकते हैं कि यह बजट पूंजी पतियों को बढ़ावा देने वाला बजट है।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा शहर कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष देवेंद्र नोडियाल प्रदेश कांग्रेस के सचिव विजय गुनसोला, चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शन रावत, अनिता रावत, प्रदेश सचिव कौशल्या पांडे, मुर्तजा बेग, पूर्व प्रधान प्रदीप भट्ट ,मस्तराम डोभाल, अनीस खान, दीपक चमोली, धनीराम नौटियाल, किशोर ,पुरुषोत्तम थलवाल, आमित चमोली, विनोद लाल ,महेश कुमार ,आदि काँग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!