टिहरी गढ़वाल : सूअर और गुलदार लड़े – घायल गुलदार को पकड़ने मे वन विभाग को छूटा पसीना

Share Now

 कीर्ति नगर

जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा मे   कीर्तिनगर ब्लॉक के मंगसू गांव में घायल गुलदार का वन विभाग की टीम ने आखिरकार रेस्क्यू कर लिया है. गुलदार के रेस्क्यू के दौरान टीम को काफी पसीना पड़ा. इतना ही नहीं वन विभाग को भी टास्क फोर्स की मदद लेनी पड़ी. फिलहाल, गुलदार का इलाज किया जा रहा है.

रिपोर्ट भगवान सिंह

बताया जा रहा है कि गुलदार आपसी संघर्ष में घायल हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि सुअर के साथ हुए संघर्ष में गुलदार को चोट पहुंची है.दरअसल, पूरा मामला कीर्तिनगर के मंगसू गांव का है. जहां ग्रामीणों को गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई थी. जिसके बाद दहशत में आकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना आनन-फानन में वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. जिसके बाद वन विभाग की टास्क फोर्स को बुलाया गया.वहीं गुलदार झाड़ियों में छुपा था और हमला करने में पूरी तरह सक्षम था

. ऐसे में गुलदार का रेस्क्यू अभियान शुक्रवार दोपहर दो बजे से शनिवार सुबह 9 बजे तक चला. जहां ट्रेंकुलाइज कर उसे बेहोश किया गया. फिलहाल, डॉक्टर गुलदार का उपचार कर रहे हैं.वन विभाग की मानें तो गुलदार जंगल मे आपसी संघर्ष के कारण घायल हुआ है. गुलदार के घावों को देख कर लग रहा है कि सुअर ने उस पर हमला किया है. जिससे गुलदार घायल हो गया और मानव बस्ती की तरफ पहुंच गया. गुलदार की उम्र करीब 6 से 7 वर्ष बताई जा रही है. गुलदार वयस्क नर है.

कीर्तिनगर उप जिलाधिकारी सोनिया पंत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग को टास्क फोर्स के साथ मौके पर भेज दिया गया था. फोर्स की कड़ी मेहनत के बाद घायल गुलदार का रेस्क्यू कर लिया गया है. इसमें ग्रामीणों की भी मदद लेनी पड़ी. गुलदार का इलाज जारी है. इलाज के बाद उसे चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया जाएगा.                                     सोनिया पंत उप जिलाधिकारी कीर्ति नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!