उत्कृष्ट राजनीती का नमूना – पूर्व सीएम हरीश रावत को एयर एम्बुलेंस के साथ एम्स प्रबंधन को सीएम तीरथ सिंह ने दिये निर्देश

Share Now

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

एयर एम्बुलेंस से श्री हरीश रावत को दिल्ली एम्स के लिये रवाना

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश

स्थानिक आयुक्त को दिल्ली एम्स प्रबंधन व चिकित्सकों से समन्वय के दिये निर्देश

दैनिक राजनैतिक जीवन में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी में रहते हुए अलग विचार धरा के साथ काम करते हुए भले ही एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगे हो पर वक्त जरूरत पर पक्ष विपक्ष कि राजनीती को छोड़ कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मानवीय दृष्टी कोण अपनाते हुए कोरोना संक्रमण के बाद गंभीर हालात में पूर्व सीएम को अपने स्तर से हर संभव सहूलियत पहुचाई है |

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए पूर्व सीएम  हरीश रावत को चिकित्सकों द्वारा दिल्ली एम्स के लिये रैफर किये जाने पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि हरीश रावत दिल्ली एम्स में उपचार हेतु जा सकें। 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित राज्य के स्थानिक आयुक्त को दिल्ली में एम्स प्रबंधन और चिकित्सकों से समन्वय कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि श्री हरीश रावत शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!