टिहरी गढ़वाल – प्रतापनगर का पर्यटन की दृष्टि से होगा विकास – फ्लोटिंग हट्स मे प्री वेडिंग की शूटिंग के लिए ड्रोन कैमरे की अनुमति

Share Now

रिपोर्ट भगवान सिंह टिहरी गढ़वाल

टिहरी झील में संचालित साहसिक पर्यटन एवं झील के आस- पास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से मूलभूत सुविधाओं की स्थापना के दृष्टिगत जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी टाडा इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा रेखीय विभाग के अधिकारियों एवं बोट यूनियन के पदाधिकारियांे के साथ गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा बोट यूनियन की विभिन्न मांगों की सुनवायी करते हुए उनकी मांगों का भी निस्तारण भी किया गया
जिला प्रशासन द्वारा जनपद के पर्यटन गतिविधियों से अछूते प्रतापनगर क्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किये जाने हेतु कवायद शुरू कर दी गयी है। इस बाबत जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं बोट यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए झील से सटे प्रतापनगर क्षेत्रान्तर्गत टूरिस्टों के लिए अस्थायी निर्माण हेतु राजस्व जमीन तलाशी जाय ताकि चयनित स्थलों पर टूरिस्टों की सुविधानुसार मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा सकें।
वहीं बोट संचालकों की विभिन्न मांगों की सुनवाई के दौरान बोट यूनियन द्वारा सेल्फी प्वाइन्ट निर्माण की मांग किये जाने पर जिलाधिकारी ने बोट यूनियन के अधिकारियों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। फ्लोटिंग हट्स पर प्री वेडिंग शूट करने हेतु ड्रोन कैमरे के प्रयोग की अनुमति आसानी से प्राप्त हो जाय बोट यूनियन की इस मांग पर जिलाधिकारी ने एसडीएम/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी टाडा को निर्देश दिये कि ड्रोन कैमरे के प्रयोग की अनुमति प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा जाय। झील का जल स्तर घटने पर परिवर्तित बोटिंग प्वाइन्ट स्थलों पर पेयजल, विद्युत, चैन्जिग रूम, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की मांग बोट यूनियन द्वारा किये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। वहीं जेटी मरम्मत की मांग पर जिलाधिकारी ने बताया कि जेटी मरम्मत हेतु शासन से बजट की मांग की गयी है। बोट लाईसेन्स निर्गत किये जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने बोट यूनियन के अधिकारियों को बताया कि टाडा द्वारा पाॅल्यूशन मशीन खरीदने हेतु शासन से बजट की मांग की गयी है। पाॅल्यूशन सर्टीफिकेट बनाने के उपरान्त ही लाईसेन्स निर्गत किये जाने सम्भव होंगे। वहीं जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिये कि कोटी में लोगों को पुराने शमशान घाट की बजाय नये शमशान घाट के प्रयोग हेतु प्रेरित किया जाय।

इवा आशीष श्रीवास्तव जिला अधिकारी

लखबीर सिंह चौहान अध्यक्ष वोट यूनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!