टिहरी : सीएससी सेंटर को 2500 रु महिना नहीं देंगे प्रधान – रविन्द्र राणा जिला अध्यक्ष प्रधान संघ

Share Now

कॉमन सर्विस सेंटरों को मनमाने भुगतान से भड़के ग्राम प्रधान|

पंचायती राज विभाग द्वारा 2500 रु प्रति महीने कॉमन सर्विस सेंटर को भुगतान करने के आदेश के खिलाफ प्रधान संघ विरोध पर उतर आये है | जिला प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल की जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस आदेश के खिलाफ 30 मई को 12 बजे सभी प्रधान संघ के पदाधिकारी और प्रधान गण अपने घरो के बाहर एक घंटे धरना देंगे और 31 मई को विकास खंड कार्यालय के पदाधिकारी पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे |

29 मार्च 2021 को12:00 बजे से 1:30 बजे तक  जिला प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल की जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा द्वारा एक जिला स्तरीय प्रधान संघ पदाधिकारियों एवं समस्त  विकासखंडों के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ एक ऑनलाइन वर्चुअल  मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रधान संगठन द्वारा विगत 24 मई को माननीय पंचायती राज सचिव द्वारा अपने अधीनस्थों को आदेश जारी किए गए थे  जिसमें कि 2500 प्रति माह के हिसाब से सीएससी का  भुगतान प्रत्येक ग्राम पंचायत से काटकर सीएचसी को दिया जाए, कहा गया था जिसका प्रदेश प्रधान संगठन व जिला प्रधान संगठन ने विरोध किया था और सरकार को ज्ञापन के माध्यम से अल्टीमेटम दिया था कि यदि हमारी इस मांग को 30 तारीख तक नहीं माना  जाता है तो जिला व प्रदेश प्रधान संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिए बाध्य होगा, इसी क्रम में जिला प्रधान संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कल दिनांक 30 मई 2021 को जनपद व प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष,समस्त प्रधान गण जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में अपने घरों के बाहर 11:00 बजे से 12:00 बजे तक 1 घंटे का धरना प्रदर्शन करेंगे तथा 31 तारीख को सभी  विकासखंड अध्यक्ष जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!