कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, बदलते परिपेक्ष्य में अपडेट और सक्रिय रहना जरूरीः अजय कुमार

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता विशेष तौर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है जिन्हें आज के  बदलते परिपेक्ष्य में अपडेट एवं सक्रिय रखना आवश्यक है। संगठन ने निर्णय लिया है की मंडल स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने आज धर्मपुर चैक स्थित शिव मंदिर हॉल में महानगर के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि पहले लोकसभा विधानसभा एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते थे पर संगठन में निर्णय लिया है की बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करने के लिए मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएं ऐसा पहली बार किया जा रहा है उन्होंने जिक्र किया की कहावत भी है बूथ जीता चुनाव जीता।
मंडलों में प्रशिक्षण हेतु जाने वाले कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि वह पार्टी की रीति नीति से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को तो अवगत कराएं ही उनसे संवाद भी स्थापित करें जिसके लिए उन्होंने प्रत्येक मंडल में एक सुझाव पेटी रखने को कहा जिसमें कार्यकर्ता अपने विवरण के साथ अपनी बात रखें और जिसे खोलने का अधिकार केवल प्रदेश स्तर से चयनित पदाधिकारियों को होगाअजय कुमार के अनुसार यह बूथ कार्यकर्ता ही भविष्य का पार्टी नेतृत्व संभालेगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर संगठन एवं सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य का अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा साथ ही कार्यकर्ताओं से ट्विटर इंस्टाग्राम से भी जुड़ने की अपील की। उत्तराखंड  में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिन-रात एक करने को कहा ताकि इतिहास  बदल कर दोबारा सरकार स्थापित की जा सके। संगठन मंत्री ने कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यही सेवा भाव हमें और राजनीतिक दलों से अलग भी रखता है आगे भी ले जाता है।
प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला ने कहा कि मंडल स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग होने से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता से प्रदेश नेतृत्व का संवाद होगा। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण का योद्धा बताया जो सदैव राष्ट्र को आगे और अपने परिवार तथा अपने आप को पीछे रख कर रात दिन समाज तथा संगठन में कार्य करते हैं भट्ट ने कहा कि हमें गर्व है कि हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं जिनके चिंतन में सदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक का विकास रहता था। महानगर प्रशिक्षण प्रमुख रविंद्र कटारिया ने भविष्य में आयोजित किए जाने वाली मंडल प्रशिक्षण वर्ग की संरचना के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी रतन चैहान ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण वर्ग में विनय गोयल, वीरेंद्र बिष्ट, अभिमन्यु कुमार, सचिन गुप्ता, भगवत प्रसाद मकवाना, चैधरी अजीत सिंह, खेम सिंह पाल, ओमवीर सिंह राघव, हरीश डोरा, महेश्वर बहुगुणा, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, विनोद शर्मा, डॉक्टर उदय पुंडीर, रूद्रेश शर्मा, राजीव उनियाल, करुण दत्ता, लच्छू गुप्ता, मुकेश सिंगल, सुभाष बालियान, विनोद उनियाल, अर्चना बागड़ी, बृजलेस गुप्ता, उर्मिला भट्ट सहित सभी विधानसभा पालक, संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!