भाजपा कार्यालयों का निर्माण पार्टी के विस्तार का प्रतीक, सिमट रही कांग्रेस क्यों हैं परेशानः भसीन

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के निर्माण व उसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने पर भाजपा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश व जिला कार्यालयों का नई सुविधाओं सहित निर्माण भाजपा के विस्तार व नई सोच का प्रमाण है। वहीं कांग्रेस सिमटती जा रही है और इसी से कांग्रेस नेता परेशान हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने भाजपा उत्तराखंड के नए कार्यालय जो उच्च तकनीक व सुविधा युक्त होगा के निर्माण पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा सवाल उठने को हास्यास्पद बताया और कहा कि यह सिमटती कांग्रेस की सीमित सोच व भाजपा के विस्तार को लेकर कांग्रेस की परेशानी को दर्शाता है।
  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है और हमारी पार्टी मौलिक व नैतिक सिद्धांतों का अनुसरण करने के साथ आधुनिक सोच वाली पार्टी है। इसी के चलते  पार्टी द्वारा आवश्यकतानुसार पूरे देश में कार्यालय बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी प्रदेश व जिला कार्यालय बन रहे हैं। जहाँ नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 17 अक्टूबर को करने वाले हैं वहीं प्रदेश के 14 संगठनात्मक जिलों में से आठ में कार्यालय बन गए हैं। शेष छः में से तीन का निर्माण हो रहा है और तीन में वर्तमान कार्यालय आवश्यकता के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा कार्यालय निर्माण को लेकर कार्यकत्ताओं से सहयोग राशि लेने पर जो आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है वह स्वाभाविक है। क्योंकि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्त्ता द्वारा अपनी ओर से योगदान दिया जाता है और कांग्रेस में नेता लोगों से अपने लिए चंदा लेते हैं। यह भी एक कारण हैं कि भाजपा समर्पित कार्यकत्ताओं की शक्ति पर लगातार आगे बढ़ रही है और उसका विस्तार हो रहा है जबकि कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!