बोरे में खून से सना महिला का शव छोड़कर दंपति फरार, हत्या की आशंका

Share Now

रूड़की। लंढौरा में एक दंपती द्वारा बोरे में एक महिला का शव छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है।। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का शव खून से सना होने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। फरार दंपति की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही एक बोरा छूट गया। बोरा सना देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मंगलौर सीओ बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरा खुलवा कर देखा। जिसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
सीओ बीएस चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार दंपती की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दंपती बरेली के तहसील आंवला का रहने वाला है। पुलिस द्वारा शव एक दिन पुराना बताया जा रहा है।।दंपती की तलाश के लिए पुलिस टीम में लगाई गई है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि जिस महिला का शव मिला है वह भीख मांगने का काम करती है। महिला को कई बार दंपति के पास भी देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!