देहरादून। पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर उक्रांद कर्मचारियों के समर्थन में उतर गया है। यूकेडी का कहना है कि राज्य की भाजपानीत सरकार बेरोजगारों व कर्मचारी विरोधी है, जहां एक तरफ मितव्ययिता के नाम पर भर्तियों पर रोक व पदों को समाप्त करने का निर्णय ले चुकी है वही कर्मचारियों के वेतन भत्तों की कटौती करके शोषण कर रही है
। वही दूसरी तरफ उत्तराखंड राज्य के कर्मचारी पुरानी पेंशन लागू करने की मांग कर अपना स्वाभाविक हक के लिए संघर्ष व आंदोनरत है।उत्तराखंड क्रान्ति दल कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग का पूर्ण समर्थन करता है, तथा राज्य कर्मचारियों के मांग के लिये सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिये तैयार है। दल ने कर्मचारियों की मांग के समर्थन में दल के केंद्रीय कार्यालय में प्रदर्शन किया।
राज्य सरकार कोरोना संक्रमण के तहत लाॅकडावन कर अंतर्गत अपने राजनैतिक प्रचार वर्च्च्युअल रैलियों के माध्यम से करोड़ो रुपया खर्च कर रही है साथ ही केंद्र सरकार के गुणगानों को अपने राजनैतिक कार्यकर्ताओ के माध्यम से प्रचार घर घर जाकर कर रही है लेकिन अन्य दलों के लिये प्रतिबंध लगाकर अपने हितों को साध रही है। उक्रांद इसका घोर विरोध करता है साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की कथनी करनी को जनता में पर्दाफाश करेगी। चाहे वह 100 दिन में लोकपाल की चुनावी घोषणा पत्र में कही गयी। महंगाई के नाम पर चुनाव जीतने वाली भाजपा ने कई गुना महंगाई में बृद्धि की है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल व डीजल के दामों में गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दामों में टोज बृद्धि करने जनता की कमर तोड़ दी है। इन बातों को दल जनता के बीच ले जायेगा।
