उत्तराखंड के चारों धामों में सबसे पहले यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 3 मई को दोपहर 12:15 पर खुलेंगे । इसी दिन सुबह मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम ले जाया जाएगा। ऐसे में आज यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की समय तय किया गया है । यमनोत्री मंदिर समिति ने मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में आज यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की घोषणा की।
मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि 3 मई को 20 गते वैशाख मंगलवार 12:15 पर अभिजीत मुहूर्त एवं रोहिणी नक्षत्र में मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 3 मई को 8:30 बजे खरसाली गांव से शनि महाराज की डोली के साथ मां यमुना की डोली यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करेगी । ठीक 12:15 पर कपाट का शुभ मुहूर्त शुभ लग्न रोहिणी नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त अमृतवेला अक्षय तृतीया के मौके पर खोल दिए जाएंगे
