17.जून बुध बार का दिन उत्तराखंड के गढ़वाल के लिए हादसों का दिन रहा उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में दो लोगों की हादसे में मौत और कोटद्वार के बीरोंखाल ब्लॉक में 2 लोगों की मौके पर मौत और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
भगवान सिंह की रिपोर्ट
बीरोंखाल ब्लॉक में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा भेजा गया।
वीसी काला-प्रमुख अधीक्षक, बेस चिकित्सालय, कोटद्वार ने बताया कि एक गंभीर घायल की उपचार के दौरान मौत हो गयी। एक घायल को पोखड़ा से प्राथमिक उपचार के बाद बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेज दिया गया। बेस चिकित्सालय में घायल का इलाज चल रहा है।
वीसी काला-प्रमुख अधीक्षक, बेस चिकित्सालय, कोटद्वार
