देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द द्वारा लगातार गुरुवार को 46वें दिन 320 खाने के पैकेट हरिद्वार बायपास पुलिस चैकी के माध्यम से वितरित किए गए। समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने बताया की लगातार इतने दिनों से सामुदायिक भवन सरस्वती विहार से 300 से 400 खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं जिसमें सभी क्षेत्रवासियों का मातृशक्ति का और युवा शक्ति का निरंतर सहयोग मिल रहा है। इसके साथ समिति ने शुरू से ही अपने क्षेत्र के बुजुर्गों व बच्चों को घरों में रहने का आग्रह किया था जिसको यहां के लोगों ने माना और उनको होने वाली परेशानियों का समिति ने विशेष ख्याल रखा। इसके साथ समिति ने अपने कॉलोनी वासियों की सुविधाओं के लिए मंडी समिति से थोक रेट पर सब्जियां और फल की गाड़ी मंगाई जा रही हैं, जिसको बदल बदल कर प्रत्येक ब्लॉकों में खड़ा किया जाता है और लोगों को जागरूक करने के लिए समिति द्वारा निशुल्क मास्क वितरण किए जा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट ने सभी बुजुर्ग लोगों का स्वागत किया और कहा कि आपके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से लगातार समिति द्वारा यह पुनीत कार्य किया जा रहा है समिति ने अपने क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जिसमें समिति ने कलोनी के आने जाने वाले सभी रास्तों को बंद करके सिर्फ एक ही जगह से आने और जाने के लिए खोला गया जिससे बाहरी लोगों का कॉलोनी में अनावश्यक आना जाना वर्जित हो सके। आज इस मुहिम में क्षेत्र के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद इस कार्य में लगे युवाओं को मिला। इस मुहिम में समिति के पूर्व अध्यक्ष बीपी शर्मा, बीएस सजवान, समिति के पूर्व सचिव पंडित शिव प्रसाद सेमवाल, सुमेर चंद रमोला, बीएस रावत, मोहन सिंह भंडारी, त्रिलोक सिंह सजवान इसके साथ समिति के वरिष्ठ एवं सलाहकार बीपी थपलियाल, कुमेर चंद रमोला, प्यार सिंह कुमाई, विजय विक्रम सिंह नेगी, कुंदन सिंह राणा ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। कहा कि यह जो कार्य समिति द्वारा किया जा रहा है यह एक महायज्ञ है, जिससे हमारे क्षेत्र सरस्वती विहार का नाम पूरे उत्तराखंड में बड़े आदर के साथ लिया जा रहा है। बुजुर्गों ने इतने दिनों से कार्य कर रहे युवाओं को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि सच्ची मानव सेवा यही है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चैहान, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, क्षेत्रीय पार्षद विमल उनियाल, सचिव गजेंद्र भंडारी, कोषाध्यक्ष विजय सिंह रावत, कनिष्ठ मंत्री सुबोध मैथानी, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, संगठन सचिव बसंत सिंह, वरिष्ठ ऑडिटर पीएल चमोली, ऑडिटर हरीश गैरोला, आशीष गुसाईं, पुष्कर सिंह गुसाईं, कैलाश रमोला, दीपक काला, नितिन मिश्रा, दीपक रावत, विनोद पुंडीर, अनिल गुसाईं, कमल भंडारी, उपेंद्र काला, कुलानंद पोखरियाल, राजेश बिष्ट, संतोष नेगी आदि इस कार्य में सहयोग कर रहे है।
