राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘ईद-उल-फितर’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Share Now

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘ईद-उल-फितर’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ‘ईद-उल-फितर’ प्रेम, भाईचारे, करुणा और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करता है। ऐसे अवसर हमें एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने, आपसी विश्वास को बढ़ाने और सामाजिक समरसता को सशक्त करने का संदेश देते हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अपील की कि सभी नागरिक इस पावन पर्व को हर्ष, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!