दीये से मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

Share Now

देहरादून। जौलीग्रांट के क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ में एक मकान में दीये से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया।सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। इसके बाद मकान मालिक और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या आठ में धूम सिंह बिष्ट का मकान है। जिसमें किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा किराए पर रहती है। घर में रखे दीये से आग लगने के कारण बेडरूम में रखा सारा सामान जल गया।
वहीं किचन में रखे हुए सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा। किरण देवी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने किराए पर मकान लिया था। आग से टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, आलमारी और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसके बाद उनका और उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा था। किरण देवी के पति सुरेंद्र राणा होटल लाइन में बाहर काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!