कोर्ट ने जिन दल बदलुओ की सदस्यता रद्द की वे पीसीसी चीफ़ के लिए रूठे हुए ? पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने कसा तंज़

Share Now

देहरादून

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के लिए बीजेपी मे गए बागी अभी भी रूठे हुए काँग्रेस जन ?

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को एक प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी मे गए काँग्रेस नेताओं को रूठा हुआ कहना भारी ही पड़ गया है | प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिग्गज नेता हरीश रावत ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त कर दी है | हरीश रावत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि कांग्रेस और लोकतंत्र को ध्वस्त करने वाले दल बदलू अब अपने ही रूठे हुए होने लगे हैं , भाजपा को हम यूं ही कोसते रहे उस पर खरीद फरोख्त और लोकतंत्र को ध्वस्त करने का आरोप लगाते रहे
जबकि भाजपा ने तो हमारे रूठे लोगों को मात्र छाया दी थी लोकतंत्र को ध्वस्त करने वाले दल बदलू रूठे हुए अपने हो गए ? जबकि
कोर्ट ने भी इन रूठे हुए लोगों को दल-बदलू कहकर सदस्यता रद्द की थी , ऐसे में बीजेपी को भी बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया है जिस पर भाजपा कांग्रेस पर ही सवालिया निशान खड़ी कर रही है भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की जुबानी जंग को प्रतिस्पर्धा की लड़ाई करार दी है उनका मानना है कि कांग्रेस में तीन दिग्गज अपने आप को स्थापित करने की जंग लड़ रहे हैं एक तरफ इंदिरा हृदेश दूसरी तरफ हरीश रावत तो तीसरे हैं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सब अपने आप को भविष्य का मुख्यमंत्री मानने लगे हैं ऐसे में कांग्रेस दिनोंदिन समाप्ति की कगार पर है |

विनोद सुयाल प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!