प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम का हुआ आयोजन

Share Now

देहरादून। एमैनुएल ग्लोबल कंसल्टेंसीज़ द्वारा प्रस्तुत एवं हर्बालाइफ के सहयोग से आयोजित प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026 का उद्देश्य भारत में संतुलित पोषण और प्रोटीन के महत्व को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। यह पहल भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एफएसएसएआई के ईट राइट इंडिया मूवमेंट के अनुरूप है, जिसका साझा लक्ष्य सुरक्षित भोजन पद्धतियों, संतुलित आहार और सूचित आहार विकल्पों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के नियम निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञ समिति के सदस्य मनु गौर रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विज्ञान-आधारित जनस्वास्थ्य पहलों और सामुदायिक जागरूकता की भूमिका को रेखांकित किया, जो एक स्वस्थ और समान समाज के निर्माण में सहायक है। अन्य विशिष्ट अतिथियों में उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त जी.सी. कंडवाल, हर्बालाइफ के गवर्नमेंट अफेयर्स मैनेजर रवि प्रकाश, सामाजिक एवं राजनीतिक नेता अवधेश पंत, अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक, भाजपा उत्तराखंड की प्रदेश सचिव नेहा जोशी तथा सूचना एवं प्रसारण विभाग, यूकेसीडीपी की महाप्रबंधक नीलम भट्ट शिल्सवाल शामिल रहीं।
कार्यक्रम में प्रोटीन से संबंधित दो प्रमुख ज्ञान सत्र आयोजित किए गए। प्रोटीन के मूल सिद्धांतः जागरूकता एवं दैनिक पोषण, जिसमें प्रोटीन की गुणवत्ता, स्रोतों तथा आयु व जीवनशैली के अनुसार आवश्यकता पर चर्चा हुई; और फिटनेस एवं खेल प्रदर्शन में प्रोटीन की भूमिका, जिसमें रिकवरी, सहनशक्ति, प्रतिरक्षा और चोट से बचाव में प्रोटीन के योगदान को रेखांकित किया गया। इसके अतिरिक्त, एक प्रभावशाली पैनल चर्चा में चिकित्सा विशेषज्ञों, पोषणविदों, शिक्षाविदों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और खिलाड़ियों ने प्रोटीन की कमी, रोग निवारण, मधुमेह, सार्कोपीनिया, पाचन एवं प्रतिरक्षा स्वास्थ्य, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से जुड़े मिथकों तथा केवल कैलोरी नहीं बल्कि प्रोटीन गुणवत्ता पर नीतिगत फोकस की आवश्यकता पर विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!