सगे बेटो ने की थी अपने घर मे लूट – बेटी के लिए रिश्ता देखने गए थे माँ बाप – 25 घंटे मे खुलासा

Share Now

लालकुआं के नगीना कॉलोनी में युवती को घर में बंधक बनाकर लूट की घटना का पुलिस ने 25 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
यहा कोतवाली में पत्रकारों से एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की नगीना कॉलोनी निवासी नसीमा बानो पत्नी सिराज अली ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लाखों की नगदी व जेवरात की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए खुलासा किया है और इस घटना को पीड़िता के दोनों बेटो ने ही अंजाम दिया है।
उन्होंने बताया कि पिडिंत नसीमा बानो अपने पति के साथ अपनी लड़की रेशमा के लिए रिश्ता देखने बहेड़ी गयी हुई थी इस दौरान जब वह घर पहुंचे तो उन्हें घर में लूट होने की खबर मिली
जिसपर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसपर घटना की जांच की गई तो जांच में आया की पिडिंत के दोनों लड़के मोहम्मद चांद और मोहम्मद राज के द्वारा अपनी बहन रेशमा के साथ मारपीट की गई और नशे का इंजेक्शन लगाया गया और अपनी बहन के हाथ पांव बांधकर घर में डाल दिया इसके बाद अपने माता पिता को अवगत कराया कि बहन को तीन व्यक्तियों ने बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को लूटे गए रुपए और आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

सगे बेटो ने की घर मे लूट लाल कुआं


वही दोनों सगे भाई चांद और राज के पास से पुलिस ने ₹205000 नगद 6 तोला सोना और लगभग 1 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं कुल ₹625000 की लूट के मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है साथ ही रेशमा से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे दोनों भाइयों का लालच था घर में रखे रुपए और जेवरात देख दोनों ने इसे लूटने का प्लान बनाया और इस पूरी घटना को अंजाम देकर परिजनों को गुमराह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!