उत्तरकाशी : झील मे समाई सड़क ने फिर दिलाई काला पानी की याद – यमनोत्री विधान सभा मे भारी पड़ सकती है नाराजी

Share Now

उत्तरकाशी जिले मे यमनोतरी विधानसभा अंतर्गत जोगत और टिहरी चंबा को जाने वाली  सड़क के टिहरी झील मे धंस जाने से मतदाताओ की नाराजगी विधान सभा चुनाव 2022 मे झलक दिखा सकती है | मीडिया मे हंगामे के बाद विपक्ष ने भी खूब शोर मचाया तो बीजेपी के साथनीय जनप्रतिनिधियों ने भी टिहरी झील प्रशासन के साथ उत्तरकाशी जिला प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई तो विधायक यमुनोत्री ने डीएम के साथ मौके का दौरा किया और सारा दोष टीएचडीसी के सर पर डालते हुए 3 से 4 दिनो  मे सड़क पर आवागमन सुचारु करने का भरोषा दिलाया |

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और  यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने संयुक्त रूप से चिन्यालीसौड़ प्रखंड के हडियाड़ी में निर्माणाधीन सड़क मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि स्थानीय जनता को आवगमन की सुविधा मिल सकें। सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि में कार्य स्थल पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिए। वहीं जिलाधिकारी ने तात्कालिक व्यवस्था के लिए आर्च ब्रिज से ब्लाक को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क व सुरक्षात्मक कार्य के लिए एक सप्ताह के भीतर निविदा आमंत्रित कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिए।ताकि स्थानीय जनता को सुगम आवगमन की सुविधा मिल सकें।

      विधायक यमुनोत्री  ने कहा कि झील का स्तर बढ़ने के कारण हडियाड़ी सड़क मार्ग का धसाव हुआ है साथ ही आर्च ब्रिज से ब्लाक को जोड़ने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है। हडियाड़ी में सड़क मार्ग का कार्य तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए है। तीन से चार दिन की भीतर सड़क मार्ग को सुचारू करने को कहा है। ताकि स्थानीय जनता आवागमन में सहूलियत मिल सकें। विधायक ने स्थायी सुरक्षात्मक कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को विस्तृत प्रस्ताव टीएचडीसी को भेजने के निर्देश मौके पर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!