भीख मांगकर गुजर करने वाली हंसी को राज्य सरकार ने दिया बड़ा ऑफर

Share Now

हरिद्वार। हरिद्वार में बहुत मुश्किल हालातो में गुजर बसर कर रहीं हंसी को आखिर सरकार का साथ मिल ही गया। हंसी को उत्तराखंड सरकार में महिला कल्याण विभाग को ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। जहां पर उन्हें वेतन के साथ साथ रहने की भी निशुल्क सुविधा दी जाएगी। यही नही हंसी अपने बच्चे को भी अच्छी एजुकेशन दे सकेगी। हालांकि राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर हंसी ने एक दिन का समय फैसला लेने के लिए मांगा है। मंगलवार को महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य हंसी से मुलाकात करने हरिद्वार पहुंची। आपको बता दे कि हंसी कुमाऊं यूनिवर्सिटी में वाइस प्रेसीडेंट रह चुकी है और डबल एम.ए पास है। यहींे नही इसके बाद भी हंसी अपने जीवन यापन के लिए भीख माँगकर गुजारा करती थी। हंसी बड़े नेताओं के सामने भी चुनाव लड़ चुकी है। मीडिया में हंसी के हालातों की खबरों के आने के बाद राज्य सरकार ने उसकी सुध ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!