मुख्यमंत्री के खिलाफ लेनदेन के आरोप में दर्ज मुकदमे को खारिज करने और सीबीआई से जांच कराने के हाई कोर्ट के निर्णय के खिलाफ प्रदेश सरकार अब सुप्रीम कोर्ट में ।

Share Now

फैसले को चुनौती

मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट वाले मामले में सीबीआई जांच के आदेश पर भाजपा संगठन ने अपनी राय रखी है| प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ लेनदेन के आरोप में दर्ज मुकदमे को खारिज करने और मामले की सीबीआई जांच से कराने के हाई कोर्ट के निर्णय के खिलाफ प्रदेश सरकार अब सुप्रीम कोर्ट में दस्तक देने की तैयारी कर रही है, और इसके लिए सरकार ने मामले की प्रभावी पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की तैनाती भी कर दी है | मकसद साफ है कि इस केस की पूरी मजबूती के साथ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी हालांकि प्रदेश संगठन ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत भी किया है , दूसरी तरफ वह सीबीआई जांच का भी स्वागत कर रहे हैं 

-विनोद सुयाल प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!