– रुद्रपुर के खेड़ा कालोनी में एक हकीम के द्वारा पैर की मोच ठीक करने की बजाय युवक का पैर तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था अब युवक के पैर में रॉड पड़ने के कारण युवक परेशान है। मामले में पीड़ित के परिवार की तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी हकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
– जानकारी के अनुसार एक युवक के पैर की नस ठीक करने के दौरान खेड़ा के रहने वाले एक हकीम द्वारा युवक का पैर की हड्डी को तोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार शिवनगर निवासी युवक मनीष बीती 30 जून को घर के बाहर घूम रहा था। तभी अचानक उसका पाव मुड़ गया। जिस कारण उसके पाव में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे खेडा निवासी हकीम पुत्तन पहलवान के पास लेकर पहुचे। हकीम ने बताया कि युवक के पैर की नस चढ़ गई है। जिसके बाद उसने पैर में दो जगह रस्सी और एक डंडा बाध कर युवक का पैर जोर से झटक दिया। इस दौरान युवक जोर जोर से चिलाने लगा। युवक की स्थिति को देखते हुए परिजन उसे अस्पताल ले गए जहा जाच में पता चला कि युवक के पैर की हड्डी टूट गई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने मनीष के पैर का ऑपरेशन करके पैर में रॉड डाली है। ययवक का उपचार कराने के बाद पीड़ित युवक के पिता मान सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जाच शुरू कर दी है। युवक आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहा था।
रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि 9 जुलाई को कोतवाली में मान सिंह पाल के द्वारा तहरीर सौपी थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जाच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 325,506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भुवन जोशी — एसएसआई
मनीष — पीड़ित
