पर्स में थे ₹1 लाख और iPhone, पुलिस ने वापस लौटाया

Share Now

दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्तव्य – खोया पर्स और iPhone लौटाकर लौटाई महिला की मुस्कान

ऋषिकेश, 2 जून 2025 |
जब उम्मीदें धुंधली होने लगें, तब दून पुलिस की संवेदनशीलता लोगों के दिल में एक नई उम्मीद जगाती है। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र से, जहां एक महिला का कीमती पर्स जिसमें ₹1 लाख नकद और एक iPhone था, उसे दून पुलिस ने मेहनत और ईमानदारी से ढूंढकर वापस लौटा दिया।

चोपड़ा फार्म, श्यामपुर निवासी श्रीमती सरिता भट्ट का पर्स मुख्य बाजार में खरीदारी के दौरान कहीं गिर गया था। पर्स में उनकी मेहनत की कमाई – एक लाख रुपये नकद, एक Apple iPhone और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। उन्होंने खुद बहुत प्रयास किए, लेकिन पर्स नहीं मिला। इसके बाद वे थक-हारकर कोतवाली ऋषिकेश पहुँचीं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए इस सूचना को हल्के में नहीं लिया। कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल दिनेश महर और कांस्टेबल अभिषेक को तुरंत महिला की सहायता के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में गहन छानबीन की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

कुछ ही समय बाद, पुलिस ने मुख्य बाजार में एक दुकान के बाहर सड़क किनारे से पर्स को सकुशल बरामद कर लिया। पर्स में रखी पूरी रकम और मोबाइल भी सही हालत में मिला, जिसे पुलिस ने ईमानदारी के साथ श्रीमती सरिता भट्ट को सौंप दिया।

इस नेक कार्य के लिए महिला और उनके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस और खासकर दून पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा की और गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।


पुलिस टीम जिन्होंने निभाया मानवता का फर्ज:

  • अ0उ0नि0 राजकुमार
  • का0 दिनेश महर
  • का0 अभिषेक

दून पुलिस न केवल कानून व्यवस्था का पालन कर रही है, बल्कि संवेदनशीलता और ईमानदारी से लोगों का विश्वास भी जीत रही है।
इस घटना ने साबित कर दिया कि “हर मुश्किल में पुलिस आपके साथ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!