पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने मनरेगा श्रमिको के साथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन मनाकर आम लोगो के बीच साफ संदेश देने का प्रयास किया कि ये (बेताल) मनरेगा कांग्रेस की ही देन है , विक्रम पूर्व विधायक प्रतापनगर इशारों में समझा गए कि आज महामारी के बाद गाँव लौटे और खाली बैठे बेरोजगारों के लिए दो जून की रोटी का जुगाड़ करने वाली महत्वपूर्ण मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की ही देन है।
जैसे ही राजा विक्रम सच बोलने के लिए मुंह खोलता था बेताल उसके कंधे से वापस पेड़ पर उड़ जाता था ,अनायास ही बरसों बाद आज इस कहानी को प्रताप नगर के गावो में राजा विक्रम ने नही बल्कि पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने दोहराने की कोसिस की और बड़ी शालीनता से मनरेगा में काम कर रहे लोगो को ये अहसास कराया कि आज मुसीबत के समय जो योजना ज्यादा काम आ रही है वो कांग्रेस सरकार की देन है लिहाजा मनरेगा मजदूरों के साथ कांग्रेस नेता के जन्म दिन मनाने से बेहतर और क्या हो सकता है।
मनरेगा श्रमिकों के साथ सादगी से मनाया कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का जन्म दिवस:— विक्रम सिंह नेगी

प्रताप नगर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी ने ग्राम सभा भौनियाडा में मनरेगा में लगे श्रमिकों के साथ सादगी से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया ।
इस अवसर पर श्री नेगी ने कहा कि श्री राहुल गांधी एक सच्चे व नेक इंसान है। वह अपनी बातों को बेबाकी से बिना लाग-लपेट एवं बिना कुतर्क किए हुए जनहित के मामलों पर रखते हैं और मनरेगा की योजना कॉन्ग्रेस की एक ऐसी देन है जो देश के करोड़ों गरीब, बेरोजगारों, मजदूरों, प्रवासियों और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का रोजी रोटी का एक बहुत बड़ा सहारा है
इस अवसर पर श्री विक्रम सिंह नेगी ने मनरेगा श्रमिकों को मास और फल वितरित किए एवं मनरेगा में लगे सभी श्रमिकों को कोरोना जैसी भयंकर महामारी से निपटने के उपाय बताएं ।
इस अवसर पर श्री मान सिंह रौतेला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, श्री कुशाल सिंह गुनसोला प्रधान म्यून्डा,श्री श्रीधर प्रसाद कुकरेती प्रधान खांड,आनंद सिह, प्रमोद नेगी, गीतराम पटवाल, किशोर सिंह, भुवनेश्वर बद्री,आनंद सिंह मन्दरवाल आदि कई सारे लोग उपस्थित थे।
