इस कोर्ट का फैसला आपको देता है अधिकारों की सुरक्ष
आप बिजली के गलत बिलों से परेसान है – मीटर ख़राब है या तेज चल रहा है – ट्रांसफार्मर जल गया है और बिजली विभाग में आपकी सुनवाई नहीं हो रही है तो विधुत शिकायत निवारण मंच आपके हक की आवाज उठाकर विभाग से वसूली भी कर सकता है |
आम लोगो और उपभोक्ताओ को क़ानूनी जानकारी के साथ उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने और उनके साथ न्याय करने के उद्देश्य से विधुत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच का गठन जिला स्तर पर किया गया है | शिकायत निवारण मंच में एक न्यायिक सदस्य, एक तकनीकी सदस्य और एक उपभोक्ता सदस्य रखे गए है | तीन में से किन्ही दो सदस्यों की मौजूदगी में शिकायतों को सुना जा सकता है |
उपभोक्ता द्वारा बिधुत संयोजन लिए जाने के बाद से मीटर ख़राब अथवा बदलने, नए बिधुत संयोजन मिलने में देरी , गलत बिल आने की शिकायत और ख़राब ट्रांसफार्मर को समय पर नहीं बदले जाने की शिकायतों को मंच द्वारा विधिवत एक कोर्ट की तरह सुना जाता है | उपभोक्ता की शिकायत पर विभाग को नोटिस भेजा जाता है और निर्धारित तिथि पर सुनवाई होती है | covid 19 को ध्यान में रखते हुए सामान्य कोर्ट की तरह यहाँ पेशी पर खड़े होने की बाध्यता नहीं है| इतना ही नहीं आप अपनी शिकायत ई मेल अथवा व्हात्सप पर भी भेज सकते है | उत्तरकाशी जिले में शिकायत निवारण मंच के गठन के बाद से फैसले का जो आंकड़ा सामने आया है उससे पता चलता है कि विभाग द्वारा किस हद तक उपभोक्ताओ का शोषण किया जा रहा था | यदि आप टिहरी या उत्तरकाशी में निवास करते है तो आप अपनी शिकायत ई मेल cgrfuki@gmail.com अपर अथवा इन मोबाइल नंबर पर भी कर सकते है 9412139791 – 8534936955| पूरी जानकारी के लिए हमारे साथ उत्तरकाशी और टिहरी जिले की जिम्मेदारी लिए हुए न्यायिक सदस्य वरिस्थ अधिवक्ता कीर्ति भट्ट जुड़ गए है | आईये उनसे विधुत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के बार में पूरी जानकारी लेते है
विडियो लिंक पर क्लीक करे
