छापेमारी कर जानवरों की चर्बी से घी बनाने वाले पकड़े

Share Now

रूद्रपुर। जानवरों की चर्बी से घी बनाने के काम का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप में रखा भारी मात्रा में जानवरों की चर्बी से बना नकली घी भी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलभटृा पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड 18 सिरौली कला स्थित एक गोदाम से जानवरों के चर्बी से बने नकली घी को पिकअप वाहन में भरा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तथा 4 लोगों को जानवर की चर्बी तथा नकली घी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम इकबाल, नईम कुरेशी, यासीन मलिक, मोहम्मद आलम हैं। चारों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
वही इस मामले पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस काफी एक्टिव मोड में है। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पुलभटृा पुलिस ने जनवरो की चर्बी से बने नकली घी को बरामद किया। गिरफ्तार किये गये लोग दरउ, कल्याणपुर, टांढा, चारबीघा, सिरौलीकलां आदि स्थानों पर चर्बी को गलाकर उससे निकलने वाला घी 1 हजार रुपये के हिसाब से बेचते थे। पकड़े गए माल का भाव 2 लाख 5 हजार रुपये के करीब आंका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!