बाईक चोर गिरोह गिरफ्तार
काशीपुर|
कोरोना महारमारी में भी कुछ लोग अवसर तलास करने में लगे है | महामारी में बीमार लोगो से मिलने अस्पताल गए लोगो की बाइक पर हाथ साफ कर उसे उत्तरप्रदेश सीमा से लगे इलाको में बेचने के धंदे में जुड़े अपराधियों को काशीपुर पुलिस ने 11 चोरी कि बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया |
काशीपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 चोरी की बाइकें बरामद की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खड़कपुर देवीपुरा निवासी गजेंद्र उर्फ छोटू, धीमरखेड़ा निवासी विशाल कुमार ,यूपी के थाना स्योहारा जिला बिजनौर निवासी नीरज कुमार, बूढ़ा नगला थाना निवासी परविंदर कुमार तथा खड़कपुर देवीपुरा निवासी आकाश चौहान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की बाइकें बरामद की। पुलिस ने गजेंद्र और विशाल की निशानदेही पर गजेंद्र के घर से छह अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी । एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि गजेंद्र और विशाल अस्पताल के बाहर से मरीज के तीमारदारों की मोटरसाइकिल मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। चोरी करने के बाद आरोपी बाइकों को अपने अपने घरों में छुपा देते थे । चोरी की मोटरसाइकिलों को स्योहारा, बिजनौर क्षेत्र में बेची जाती थी। वहीं पुलिस अब मोटरसाइकिल चोर गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी तलाश में जुट गयी है।
प्रमोद कुमार…………एसपी सिटी
