रूडकी : आई -20 कार के साथ तीन गिरफ्तार – एटीएम चोरी करने के प्रयास में फरार ते आरोपी

Share Now

फरार एटीएम चोर गिरफ्तार

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने पूर्व में की गई एटीएम चोरी करने के प्रयास की घटना में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक आई -20 कार भी बरामद हुई है। दरअसल बीती 16 जनवरी को कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एसडीएम चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से चोरी के प्रयास में एक आरोपी तौफीक पुत्र महमूद निवासी जिला नूह हरियाणा को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से एटीएम चोरी के उपकरण भी बरामद हुए थे। आरोपी से पूछताछ में 6 अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए थे जो मौके से फरार हो गए थे। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। जिसमे पुलिस टीम ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने किया।

खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया बीती 16 जनवरी को रुड़की एसडीएम चैक स्थित एसबीआई के एटीएम से कुछ संधिगत चोरी का प्रयास कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया, उसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर भी किया था जिसमे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए थे। घटना के बाद हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रुड़की पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, और पुलिस टीम ने सम्भावित स्थानों पर दबिश दी और मुखबिरों को मामूर किया। इसी बीच पुलिस टीम को आरोपियों की जानकारी उनके गांव हरियाणा व आसपास के इलाकों में मिली। जिसपर एसआई रणजीत खनेडा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर हरियाणा के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने टीम ने घटना में इस्तेमाल की गई कार की पहचान करते हुए नूह बाईपास हरियाणा से दो आरोपी हामिद व हेमंत चौहान को गिरफ्तार कर लिया, इसी दौरान टीम को एक अन्य आरोपी इंद्रजीत की जानकारी उसके गांव मुनीरपुर सोनीपत में होने की मिली जिसपर तत्काल टीम सोनीपत के लिए रवाना हुई और उसके स्थान पर दबिश देकर उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात ने बताया पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम चोरी करने का काम करते है जिनके विरुद्ध गुंडाएक्ट की कार्यवाही भी की जाएगी।

– प्रमेन्द्र सिंह डोभाल (एसपी देहात)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!